गुना। गोपाल मंदिर में दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था सक्षम की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सूरदास जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाएगी मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम गायत्री मंदिर के पास रोटरी भवन में रखा गया है जिसमें दिव्यांगों द्वारा अपनी स्वेच्छा से गायन, वादन, नृत्य एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सहभागी को पुरस्कृत किया जायेगा।