सीहोर। राजस्व, एसडीआरएफ तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा तहसीलदार भरत नायक के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए ग्राम काहिरी कदीम में पार्वती नदी से अवैध रूप से पानी निकालते हुए दो मोटर जब्त की गई। गत दिवस भी संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई करते हुए दो मोटर जब्त की गई थी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने संयुक्त अमले को नियमित भ्रमण करने तथा अवैध रूप से पानी का दोहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।