नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव सावन कुंड के पास बीते 9 मई को एक सड़क हादसा हो गया था। 24 वर्षीय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पहले मनासा के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। युवक की तबीयत और बिगड़ने के बाद उसे परिजन नीमच के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां घायल युवक बबलू पिता मोहनलाल (24) वर्ष जाति सेन निवासी वार्ड-8 जन्नौद रामपुरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को युवक के शव का नीमच जिला चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।