नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अबु बक्कर सिद्दीकी पी. ने शनिवार को कलेक्टोरेट नीमच में लोकसभा निर्वाचन के तहत स्थापित वाहनों की जी.पी.एस.निगरानी एवं वेबकास्टिंग निगरानी कन्ट्रोल रूम का अवलोकन किया और निर्वाचन में लगे वाहनों के ट्रेकिंग सिस्टम मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्मी गामड, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह, चंद्रसिह धार्वे, किरण आंजना मंयूरी जोक, संजीव साहू व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सिद्दीकीने जीपीएस निगरानी स्क्रीन पर सेक्टर अधिकारियों द्वारा वाहनों से क्षेत्र के भ्रमण की जानकारी ली और सेक्टर अधिकारी क्रमाक एक से मोबाईल पर चर्चा कर उस क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोकेशन के बारे में भी पूछा ।