BREAKING NEWS
KHABAR : बगलामुखी मंदिर में दान अनियमितता की.. <<     शिवपुरी: तहसीलदार पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने FIR.. <<     BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 7:34 pm
BIG NEWS : जिला कलेक्टर दिनेश जैन और नगर पालिका सीएमओ, जब निर्वाचन कार्य के लिए कर्मचारी को नहीं किया मुक्त तो जिलाधीश ने जारी किया ये फरमान, अब तीन दिन में करना होगा ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व्‍दारा निर्वाचन कार्य में लगाए गए एक न.पा.कर्मचारी को जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए कार्यमुक्‍त नहीं करने, निर्वाचन कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नीमच न.पा. के सीएमओ महेन्‍द्र वशिष्‍ठ को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, कि क्‍यों न उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-167 के अधीन योग्य वैधानिक कार्यवाही की जावे ?इस संबंध में उन्‍हें , अपना स्पष्टीकरण कारण बताओ सूचना-पत्र की प्राप्ति से 03 दिवस की समयसीमा में जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनें तथा संबंधित कर्मचारी को तत्‍काल कार्यमुक्त कर अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया है। अनुपस्थिति अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में सीएमओ के विरूद्ध एक पक्षीय वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

ज्ञातव्‍य हो, कि  लोकसभा निर्वाचन, 2024 के अन्तर्गत निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संपादन एवं निर्वाचन गतिविधियों के त्वरित संचालन के लिए आदेश दिनांक 27 मार्च 2024 से संजय वलेचा, संविदा कम्प्युटर ऑपरेटर का संलग्नीकरण निर्वाचन कार्यालय में किया गया था, किन्तु आदेश की तामीली के उपरांत भी सीएमओ द्वारा आज पर्यन्त संबंधित कर्मचारी को निर्वाचन कार्यालय के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी व्‍दारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE