BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 7:50 pm
NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा- ग्रामीण सेवा शिविरों में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रोलाहेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर विभागवार कार्यों, उपलब्ध सेवाओं एवं आमजन को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने शिविर में उपलब्ध 22 प्रकार की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक काउंटर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का अधिकतम लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायती राज विभाग एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने पात्र लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं लाभ प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक भी लिया।

शिविर के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति एवं नालियों की समस्या से जिला कलक्टर को अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्या समाधान के बाद ग्रामीणों को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। शिविर में तहसीलदार विपिन चौधरी, नायब तहसीलदार राहुल धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

15 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर-
जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को रोलाहेड़ा के अतिरिक्त सतपुड़ा, गोवलिया, रूपाखेड़ी, निलोद, हरनाथपुरा, रावड़दा, बड़ोदिया, जलिया, बांगरेड़ा मामादेव, भदेसर, बानसेन, बड़वल, बोहेड़ा एवं नाड़ाखेड़ा सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE