चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष जयपाल बुरड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिलामंत्री प्रदीप चौधरी ने बताया कि बैठक में संगठन की जिला स्तरीय कार्यशाला के आयोजन, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के नेतृत्व में 25 अगस्त को शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों एवं आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विकास जांगिड़, जिला सभाध्यक्ष सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र अवाना, जिला संयुक्त मंत्री सचिन मान, संगठन मंत्री रामरतन, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बाज्या एवं विजय जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।