BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता अंर्तगत वीडियों मेकिंग.. <<     REPORT : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को.. <<     KHABAR : चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : जिले में 13 मई को 1137 मतदान केंद्रो पर होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लोकसभा निर्वाचन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत.. <<     KHABAR : सामान्य प्रेक्षक सिद्दीकी व जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सावन कुंड और भयानक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपेट के लिए अस्थायी.. <<     VIDEO NEWS: #सांसद बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने क्यों.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 11:54 am
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, आज एमपी के 5 जिलों में होगी झमाझम, आसमान से गिरेंगे ओले, जानिये आगामी 48 घंटे कैसा रहेगा मालवा में मौसम का मिजाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई है। साथ ही कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। मालवा में भी दो दिन पश्चिमी विक्षोप का असर रहेगा। मालवा के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 

आईएमडी भोपाल की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। 29 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी। 

नीमच व मंदसौर के आसमान में बादल- 
आज सुबह से राजधानी भोपाल सहित नीमच व मंदसौर जिले में बादलों की जमावट बनी हुई है। कुछ-कुछ अंतराल में धूप भी निकल रही है। इसके अलावा नर्मदापुरम, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, बालाघाट, अनूपपुर के अमरकंटक, दमोह, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, खंडवा के ओंकारेश्वर और खरगोन के महेश्वर में भी मौसम बदला हुआ है। 

कब, कहां होगी बारिश- 
आज 28 अप्रैल को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडोरी में यलो अलर्ट है। वहीं 29 अप्रैल को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE