BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2024, 4:02 pm
KHABAR : थाना मोहन बडोदिया पुलिस को मिली बडी सफलता, गौवंश से भरे आयसर वाहन सहित आरोपियांे को किया गिरफ्तार, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन मे एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी शाजापुर के नेतृत्व मे अवैध गौवंश के परिवहन पर रोक लगाने व आरोपियो को चिन्हित कर कार्यवाही करने के संबंध मे थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

अवैध गौवंश के परिवहन पर रोक लगाने की घटनाओ के इसी क्रम मे दिनांक 13.06.24 को रात्री मे मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि महादेव पहाडी के पास ग्राम बाण्डाहेडी मे चार व्यक्ति एक आयसर गाडी मे अवैध रूप से गाय एंव बछडो को निर्दयता पुर्वक ठुस ठुस कर भरकर वध करने हेतु ले जा रहे है । मोहन बडोदिया पुलिस द्वारा सुचना की तस्दिक करते ग्राम धतरावदा के आगे महादेव पहाडी के कच्चे रास्ते पर एक आयसर वाहन को चेक करते गाडी मे 18 नग गाय व बछडे निर्दयता पुर्वक भरे हुए थे तथा आयसर मे बेठे चार व्यक्ति उतरकर भागने लगे जिनसे से दो व्यक्ति सुरेश पिता अमरसिंह बंजारा व अमरसिंह बंजारा नि0ग्राम सुण्डी थाना आगर रात्री मे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये व दो व्यक्ति पकडे गये जो इस प्रकार है सुभाष पिता नारायण बंजारा उम्र 29 साल निवासी ग्राम दुधपुरा थाना कानड जिला आगर व बाबुलाल पिता अमरसिंह बंजारा उम्र 36 साल निवासी ग्राम बाण्डाहेडी थाना मोहन बडोदिया जिनको गिरफ्तार कर 18 नग गाय व बछडे किमती 70000 रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक तिरपाल किमती 3000 रूपये व एक आयसर वाहन किमती 1200000 रूपये जुमला राशी 1273000 रूपये की जप्त किये गये व आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रं. 153ध्24 धारा 4,6,9 म.प्र. पशु क्रुरता अधि., 11(1)(घ) पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधि. का कायम कर सभी गाय व बछडो को गौशाला छोडा गया  ।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भरत सिंह किरार, एसआई के एन यादव, सउनि मेहमुद अली, सउनि सुभाष पटेल,प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा ,प्रधान आरक्षक जितेंद्र सितपारा,आरक्षक 362 सुरेश राठौर,आर.मुकेश दाँगी, आर रामेश्वर दाँगी की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE