BREAKING NEWS
KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 11:00 am
KHABAR : ढंढेरी में गंगाजल संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मारू, पौधारोपण कर उपस्थितों को दिलाया सुरक्षा का संकल्प, फिर किया डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। हमने पहले पेड़ तो बहुत काटे लेकिन किसी ने पर्यावरण की चिंता नहीं की। इसकी चिंता की सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना चलाकर हमारी माता बहनों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर लाखों पेड़ कटने से बचाने का काम किया है। पेड़ बचाने के साथ ही मोदी ने माता बहनों के स्वास्थ्य की भी चिंता की। उन्हें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर धुएं से भी मुक्ति दिला दी। 
यह बात मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने की। वह ढंढेरी में जल गंगा संवर्धन एवं नदी पुनर्जीवन अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मारू ने ग्राम पंचायत में बनने वाले डोम निर्माण सामुदायिक मंगल भवन का भूमिपुजन कर पौधारोपण किया। उन्होने ग्रामीणों से संवाद किया और कहा जल गंगा संवर्धन अभियान समृद्ध एवं स्वस्थ मध्य प्रदेश के लिए एक संकल्प हैं आइए हम सभी साथ मिलकर इस अभियान में सहभागिता करें और सुरक्षित भविष्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण बनाएं। हम सब पानी बचाने की बात हम कर रहे है। हमने गांधीसागर से हर घर नल से जल पहुंचाने का काम कर दिया है योजना का काम चल रहा है सभी को 24 घंठे नल से जल मिलेगा तो हमें इसे बचाना भी होगा। ऐसा नही हो की 24 घंटे योजना लाभ मिल रहा तो पानी व्यर्थ बहने दें। पानी बचाना पडेगा जीवन भी सुरक्षित करना होगा। यह हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। सरकार हमें जागरूक करने का काम कर रही है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। अधिक से अधिक पौधे लगाए। एक व्यक्ति को जीवभर में 5 पेड़ इतनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है तो हम 1 पेड़ तो लगा ही सकते है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाने का लक्ष्य बना ले। समय समय पर उसे पानी पिलाए। तो 3 से 4 साल में वह पौधा पेेड़ बना जाएगा और फिर शुद्ध हरियाली भी मिलेगी और आक्सीजन भी। इस अवसर पर एसडीएम पवन बारिया, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, मुकेश डांगी, मदनलाल रावत, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल डांगी, उज्जवल पटवा, कैलाश घाटी, रवि पाटीदार, जितेंद्रसिंह चंद्रावत, सरपंच रोडीलाल गौडत्र उपसरंपच मनोहरलाल राठौड़, सचिव प्रहलाद रावत सहित ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE