BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के प्रथम कलेक्‍टर.. <<     BIG NEWS : जिले के ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए जून माह की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मोलकी और काली अंधेरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     सोश्यल मीडिया पर समाज की भावनाओं को आहत करने.. <<     KHABAR : चार धाम केदारनाथ यात्रा से लौटे.. <<     NEWS : एनसीएम सिटी समिति की आमसभा संपन्न, बाजार.. <<     NEWS : सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के.. <<     NEWS : खातर महल में श्रमण संघीय महासती प्रेक्षा.. <<     KHABAR : वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने वाले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब चितौड़गढ़ ने पूर्व अध्यक्ष अशोक.. <<     KHABAR : समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने के आदेश.. <<     KHABAR : 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कम्पनी एनसीसी नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जिले के प्रथम कलेक्टर प्रभात पाराशर के.. <<     BIG BREAKING : अजीत सिंह भदौरिया बने एमपी कांग्रेस के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2024, 1:24 pm
KHABAR : फूलों से सुसज्जित रथ में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले भगवान महेश, भजनों पर झूमे समाजजन, जगह-जगह हुआ स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच । महेश नवमी का पर्व केवल माहेश्वरी समाजजनों के लिए ही खास नहीं हैं,बल्कि यह पर्व प्रत्येक मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि इस दिन भगवान महेश की उपासना की जाती हैं,माहेश्वरी समाजजनों को गर्व होना चाहिए कि हम 5157 वां महेश नवमी पर्व मना रहें हैं। माहेश्वरी समाज राष्ट्रीय स्तर पर समाज के लिए उद्योग,शिक्षा,स्वास्थ्य पर भी काम कर रहा हैं। हमें हमारी घटती जनसंख्या पर मंथन करना चाहिए। 
यह बात शनिवार शाम शहर के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी समाज नीमच द्वारा आयोजित 5157 वी महेश नवमी पर्व पर मंचीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मप्र पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष बाबूलाल डागा माहेश्वरी समाजजनों को संबोधित करते हुए बोल रहें थे। मंचीय कार्यक्रम के पहले माहेश्वरी भवन से बैंडदृबाजे व ढ़ोलदृढमाके के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान महेश ने फूलों से सुसज्जित रथ में विराजित होकर नीमच नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। 
शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड पर भगवान महेश के भजनों की मधुर स्वर लहरियां बिखर रहीं थी,जिसके पीछे माहेश्वरी समाज के पुरुष सफेद परिधानों तथा महिलाएं केसरिया व पीले वस्त्र धारण कर नृत्य करते हुए तथा भगवान महेश के जयघोष लगाते हुए चल रहीं थी। शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से प्रारंभ होकर पुस्तक बाज़ार,तिलक मार्ग,विवेक पथ,महेश सर्कल,महेश मार्ग होते हुए पुनः माहेश्वरी भवन पहुंच कर मंचीय कार्यक्रम में तब्दील हों गई। शोभायात्रा का मार्ग पर जगहदृजगह पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा के माहेश्वरी भवन पहुंचने के पश्चात माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश की विधिवत रूप से पूजादृअर्चना की गईं। तत्पश्यात मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मप्र पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा उपाध्यक्ष बाबूलाल डागा,नीमच जिला माहेश्वरी सभा जिलाध्यक्ष सुनील गगरानी,मप्र पश्चमियांचल माहेश्वरी सभा मंत्री अजय झंवर,नगर अध्यक्ष सुरेशचंद्र अजमेरा,सचिव नवीन गट्टानी,अनिल दरक,संध्या राठी,कपिल सोनी,नितेश मंडोवरा,शारदा गट्टानी,वेजयंती माला तोतला आदि मंचासीन थे। मंचीय कार्यक्रम का आरंभ माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं द्वारा नृत्य के साथ दी गई,महेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष सुरेशचंद्र अजमेरा ने प्रस्तुत किया। जिसके बाद कार्यक्रम को नीमच जिला माहेश्वरी सभा जिलाध्यक्ष सुनील गगरानी ने भी संबोधित किया। जिसमें गगरानी ने कहा की महेश नवमी का पर्व हमारी एकता और सामर्थ्य की अभिव्यक्ति का पर्व हैं,हम यह संकल्प लें की हर विषम परिस्थिति में माहेश्वरी समाज की एकता और अखंडता बनी रहेंगी। प्रत्येक महेश्वरी बंधु माह में एक दिन जरूर अपनी समाज को समर्पित करें,और उसके कल्याण की दिशा में सकारात्मक कार्य करें। सुनील गगरानी ने कहा की समाज की घटती जनसंख्या पर भी मंथन करें,और हम दो हमारे दो के साथ परिवार का सृजन करें। संबोधन के पश्चात उच्च स्तरीय शिक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को भी अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। तत्पश्यात मंचासिन अतिथियों को भी स्थानीय समाजजनों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक मुंदड़ा व संजय बाहेती ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्यात अंत में आभार सचिव नवीन गट्टानी ने व्यक्त किया, जिसमें गट्टानी ने आगामी कार्यों की रूपरेखा भी समाजजनों के समक्ष प्रस्तुत की। जिसके बाद माहेश्वरी बंधुओं के स्नेह भोज के साथ महेश नवमी पर आयोजित कार्यक्रमों का विश्राम हुआ। इस अवसर पर सत्यनारायण गगरानी,आनंद कालानी,मनमोहन गट्टानी,रमेशचंद्र सोनी, मानकचंद्र बिरला,रमेश बाहेती,भरत जाजू,दिनेश लड्डा,हरिवल्लभ मुछाल, सतीश तोतला, वर्षा बाहेती, पुष्पा मंडोवरा,यशोदा अजमेरा,गीता बाहेती, सूरज देवी गट्टानी सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज जन मौजूद थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE