नीमच। वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ समिति नीमच के चुनाव आज संपन्न हुए। समिति के वरिष्ठ सदस्यों व पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में पूरी हुई चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष के रूप में दिलीप मोगरा, सचिव के रूप दीपक पारवानी और कोषाध्यक्ष के रूप में दीपक शर्मा को चुना गया। चुनाव पूरे होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ईष्ट मित्रों व परिजनों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे।