BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 6:12 pm
NEWS : एनसीएम सिटी समिति की आमसभा संपन्न, बाजार विकास पर विवाद नही प्रशासनिक समाधान चाहिए-  डा आई एम सेठिया, समिति अध्यक्ष, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। एनएमसी सिटी अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने समिति की 49 वी वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान के सबसे बड़े सहकारी क्षेत्र के बाजार के विकास के लिए हम प्रशासन से कोई विवाद नही बल्कि समस्याओं का समाधान चाहते है ताकि शहर के हृदय स्थल में स्थित यह बाजार संपूर्ण शहर को सहकारिता और भाईचारे की भावना का संदेश दे सके और रजत जयंती वर्ष में यह बाजार राजस्थान का आदर्श सहकारी बाजार के नाते भी स्थापित हो सके। केशव माधव सभागार में रविवार अपरान्ह आयोजित आमसभा का शुभारंभ अध्यक्ष डा आई एम सेठिया उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खटोड़, मंत्री सोहन लाल तनवानी, कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी, निदेशक ऋषभ डांगी, प्रकाश पटवारी, कैलाश देवड़ा, मुबारिक हुसैन , पुष्पा देवी सुहालका, नारायण जागेटिया, पूर्व अध्यक्ष गोविंद काबरा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।     

                                   
डा सेठिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा की केशव माधव सभागार और सुखाडिया प्याऊ के रखरखाव में पूरा ध्यान रखते हुए बाजार कि दुकानों पर नंबर प्लेट लगाने के साथ ही संसद विधायक सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन को बाजार में नवीन नाला निर्माण,बरसात के मद्देनजर नालों की तत्काल सफाई, फ्रूट ठेला वेंडर्स द्वारा कोटा मुख्य मार्ग पर अनाधिकृत अतिक्रमण, लालबत्ती युक्त सहकार चौराहा,साइवरेज लाइन,कचरा पात्र लगाने, पेशबघर का नवीनीकरण, उजारदारी निकलने के बाद में सुभाष चौक स्थित भवन का नक्शा स्वीकृति, नियमित ट्रैफिक पुलिस व रात्रि गस्त ,अतिक्रमण हटाने पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं के एक माह में समाधान को लेकर ज्ञापन देकर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। 


समिति कार्यकारिणी को विश्वास हे की जिम्मेदार प्रशासन और जनप्रतिनिधि समय रहते समाधान जरूर निकालेंगे तो हमें आंदोलनात्मक रुख अख्तियार नही करना पड़ेगा। सदन ने डा सेठिया द्वारा प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन करते हुए आश्वस्त किया की सभी सदस्य कार्यकारिणी के बाजार विकास के हर निर्णय के साथ खड़े हे।  समिति के मंत्री सोहन लाल तनवानी ने विगत आमसभा की कार्यवाही विवरण का और कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी ने अंकेक्षित लेखों और आगामी वर्षों के लिए बजट प्रस्तुत कर सदन का अनुमोदन कराया। 


बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर भी अध्यक्ष सेठिया ने कहा कि फुटपाथ ग्राहकों के उपयोग के लिए ही है, और उस पर अतिक्रमण बर्दास्त नही कर पालना नही करने पर अतिक्रमण हटाने सदस्यता समाप्त करने सहित कठोर कार्यवाही करने के लिए सदन को आश्वस्त किया जिसका सदन ने अनुमोदन किया। डा सेठिया ने बताया कि मध्यम वर्ग द्वारा शादी विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के उपयोग के लिए सभागार में और सुविधाएं बढाई जाएगी।


बैठक में सदस्य प्रसून शर्मा,अशोक सेन,गुलाम फारूक नीलगर, गुलाम सादिक,बद्रीलाल अरोड़ा,दिनेश गुप्ता,मोहम्मद युसूफ मंसूरी, इब्राहिम नागोरी,गनी मोहम्मद नीलगर,गीता देवी टेलर,मोहम्मद उस्मान लोहार, ललित पुंगलिया आदि ने बाजार विकास के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिस पर अध्यक्ष डा सेठिया ने कहा की बाजार विकास में कोई कोताही नही बरती जाएगी प्रशासन के सहयोग से इसे राजस्थान की अग्रणी समिति बनाने का प्रयास किया जाएगा और रजत जयंती वर्ष के आयोजन को लेकर शीघ्र ही विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खटोड़ ने किया और आभार मंत्री सोहन लाल तनवानी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE