BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 5:51 pm
KHABAR : समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने के आदेश जारी होने के बाद भी अमल नही किए जाने से नाराज अस्पताल ड्रेसरों ने दिया धरना, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने के आदेश जारी होने के बाद भी अमल नही किए जाने से नाराज अस्पताल ड्रेसरों ने सोमवार से धरना प्रदर्शन की राह अख्तियार कर ली है। सीएमएचओ कार्यालय परिसर में मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले तंबु लगाकर धरना दिया जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार, नवनीत सेन, नरेंद्र कनोसिया, बसंत चिंचे आदि ने बताया कि समयमान- वेतनमान पाने के लिए ड्रेसर लंबे समय से प्रयासरत है। इस जायज मांग पर क्षेत्रिय संयुक्त संचालक ने अमल करते हुए इसे लागु करने के आदेश भी जारी कर दिए है, इसके बावजूद उक्त आदेश पर अमल नही किया जा रहा है। इस मामले में सीएमएचओ को बार- बार संज्ञान में लाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश है, नतीजतन काम बंद करने को मजबुर होना पड़ा। जिले में करीब 70 ड्रेसर सेवाएं दे रहे है, जो धरने में शामिल हुए है। ड्रेसरों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त मांग का निराकरण नही होता है तो वे आगामी दिनों में भूख हड़ताल जैसे आंदोलन को बाध्य होंगे।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE