BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 1:24 pm
KHABAR : विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी पर राजस्थान के 400 जैन धर्मालूजनों ने की जियारत, 50 साल में पहली बार फिर कायम हुई ऐतिहासिक सर्वधर्म समभाव की मिसाल, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। रतलाम जिले के जावरा स्थित विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ़ पर विजयनगर (राजस्थान) से 10 बस व अनेक फोर व्हीलर से आकर करीब 400 जैन समाज के धर्मालूजनो ने मेहंदी कुआ से  ढोल नगाड़ों के साथ पथ संचलन कर अटूट आस्था व भारी उमंग के साथ हुसैन टेकरी के सभी रोज़ो के दर्शन किए तथा चादर पेश की। हुसैन टेकरी प्रबंध समिति के अध्यक्ष रऊफ मोहम्मद कुरेशी एवं सचिव बाले खान ने बताया कि इस अवसर पर हुसैन टेकरी वक़्फ़ कमेटी के सभी पदाधिकारीयों ने  यात्रा संयोजक व विजयनगर राजस्थान के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी तारा चन्द लोढ़ा (जैन) व सभी दर्शनार्थियों का पुष्पमाला,साफा पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया । सभी यात्रियों के लिए जलपान के अलावा आइसक्रीम की व्यवस्था की गई । कमेटी कोषाध्यक्ष रफ़ीक शाह,नासिर अली व अन्य सदस्यों ने भी सभी जायरिनों (श्रद्धालु जनो)का भव्य स्वागत किया।अपने स्वागत के प्रति उत्तर में लोढ़ा ने कहा कि मै अपने पिताजी के साथ हुसैन टेकरी शरीफ पर आता रहा हूं मैने यहां कई चमत्कार देखे है। हुसैन टेकरी शरीफ जावरा पर आए दुखी,परेशान लोगों के कष्ट दूर होते हुए मैंने देखे है। यह भारत में ऐसा स्थान है जहां सर्वधर्म समभाव की मिसाल कायम है।कार्यक्रम का संचालन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली ने किया। आभार वक्फबोर्ड हुसैन टेकरी सचिव बाले खान ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE