BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 11:12 am
NEWS : विश्व संगीत दिवस पर आईपीएस कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू, उपस्थित संगीत प्रेमी एवं श्रोतागण जमकर झूमें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्थानीय आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 21 जून विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सांय आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व में कलाकारों ने संगीत के सुरों का जादू कुछ इस तरह बिखेरा की उपस्थित संगीत प्रेमी एवं श्रोतागण झूमने और बार बार तालियां बजाने पर मजबूर हुए।
जानकारी देते हुए संस्थान के संयोजक संदीप सेठिया एवं महेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रावतभाटा एडीएम विनोद मल्होत्रा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा संतोष मल्होत्रा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।
इसके बाद संस्थान की गायिका परविंदर कौर द्वारा लता मंगेशकर द्वारा गाए हुए गीत ‘‘सत्यम शिवम सुन्दरम’’ को बखूबी पेश किया बाद में प्रदीप ऋषि ने ‘‘हम बोलेगा तो बोलोगे की बोलता है’’ गा कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी इसके बाद भगवतीलाल और निशा ने ‘‘क्या खूब लगती हो’’ को बखूबी गाया, संजय कोदली ने ‘‘खुदा भी आसमा से जब जमी पर देखता होगा’’ को बेहद सुरीले अंदाज में पेश किया तो वहीं कैलाश चन्द्र लौट ने मोहम्मद रफी साहब के सुपर हिट गीत ‘‘ओ मेरे शाहे खुबा ओ मेरी जाने जनाना’’ को गा कर श्रोताओं को आकर्षित किया फिर महेंद्र शर्मा ने ‘‘मेरे दिल ने तड़प के’’ गा कर किशोर कुमार और राजेश खन्ना की याद ताजा की इसके ठीक बाद संस्थापक विजय मलकानी ने ‘‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’’ से एंट्री ली और मंच पर आते ही कल्पना गहलोत के साथ ‘‘आजा शाम होने आयी’’ तो परविंदर कौर के साथ ‘‘इक घर बनाऊँगा, तेरे घर के सामने’’ और भारती गहलोत के साथ ‘‘ये मेरा इंडिया’’ गा कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया एवं खूब तालियां बटोरी इसके बाद निशा ने ‘‘लो आ गई उनकी याद’’ ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया फिर भगवतीलाल ने ‘‘तेरी आंखों के सिवाय’’ वहीं संजय कोदली ने ‘‘आने से उसके आए बहार’’ तो विजय मलकानी और कल्पना ने ‘‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’’ पेश किया तो वही परविंदर कौर और विजय मलकानी ने ‘‘देखके तुमको दिल डोला है’’ तो भारती गहलोत और विजय मलकानी ने ‘‘अच्छा जी मैं हारी मान जाओ ना’’ गा कर श्रोताओं और संगीत प्रेमियों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में इस बीच कैलाश चन्द्र ने ‘‘ए फूलों की रानी‘‘ भगवती लाल ने ‘‘गोरे गोरे मुखड़े पर दो आंखे’’ तो दर्शकों की फर्माइश पर विजय मलकानी और कल्पना ने ‘‘हम तुम युग युग’’ के गीत मिलन के तो अन्य फर्माइश पर विजय मलकानी और भारती गहलोत ने ‘‘मेरा प्यार भी तू है ये बहार भी तू है’’ तो महेंद्र शर्मा ने ‘‘ओ मेरे दिल के चौन‘‘ को बखूबी निभाया।
कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा डॉ.आई.एम. सेठिया, विमला सेठिया, अर्बन बैंक प्रबंधक वंदना वजीरानी, रिटायर्ड डी.ई.ओ. कल्याणी दीक्षित, डॉ.डी.एल.लढ्ढा, संरक्षक फुलवंत सिंह सलूजा, मधुसूदन रांदेड, समाज सेविका सतीश शर्मा, सुमन कोदली, पद्मा दशोरा, जगदीशचन्द्र दशोरा, अरविंद व्यास, महेंद्र जोशी, राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप दक, प्रवीण गहलोत, शिवप्रकाश राजपूत, गिरीश दीक्षित, के.के. शर्मा, मुकेश सपरा, इत्यादि कई संगीत प्रेमी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुशीला लढ्ढा एवं अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE