BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 5:57 pm
KHABAR : वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी पर रासुका लगाने की मांग, सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

जावरा। सोश्यल मीडिया पर इंस्टाग्राम आईडी पर मुस्लिम समुदाय को लेकर जावरा महिदपूर गेट निवासी हरिश परिहार द्वारा की गई पोस्ट को लेकर रात से शहर का माहौल गरमाया हुआ हैं, रात में जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवा शहर पुलिस थाने पर पहुंचे थे, तो वहीं सुबह सीरत कमेटी के पदाधिकारी जावरा पहुंचे एएसपी राकेश खाखा से चर्चा करने पहुंचे। चर्चा के उपरांत सीरत कमेटी पदाधिकारियों व सदस्यों ने राकेश खाखा और एसडीएम राधा महंत को ज्ञापन सौंपा और आरोपी हरिश पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रासुका लगाने की मांग की। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीरत कमेटी द्वारा एसडीएम और एएसपी को सौपे गए ज्ञापन में बताया कि जावरा निवासी हरीश पिता बलराम परिहार ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर 23 जून की रात को एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें मुस्लिम समुदाय के विरूद्ध अभद्रतापूर्ण पोस्ट में जानवर (सुअर) का फोटो पोस्ट कर उस पर अल्लाह का नाम लिखा है, और पुरे मुस्लिम समुदाय की भावनाओ को आहत किया है। उक्त व्यक्ति द्वारा डाले गऐ ऐसे अभद्रतापूर्ण पोस्ट के कारण पुरे जावरा शहर के मुस्लिम समुदाय में काफी आक्रोश व्याप्त है तथा मुस्लिम समुदाय की भावनाऐ भी आहत हुई है, हरीश ने सामाजिक एवं साम्प्रदायिक उन्मात फैलाने का पूर्ण प्रयास किया गया है, तथा उक्त कृत्य के कारण भविष्य में दंगा फैलने और पुरे शहर का माहौल खराब होने की भी संभावना है, ज्ञापन के माध्यम से सीरत कमेटी पदाधिकारियों ने शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुवे उक्त व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की मांग। इस दौरान सीएसपी दुर्गेश आर्मी, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदा इवने, नायब तहसीलदार वैभव जैन, शहर था जितेन्द्रपालसिंह जादौन के साथ सीरत कमेटी साबीर सेठ, पेपा पहलवान, पार्षद इरशाद बाबा, इमरान मेव, फिरोज काजी आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE