चित्तौड़गढ़। पूर्व अध्यक्ष अशोक सोनी के पूज्य पिताजी स्व आनंदी लाल सोनी की 22 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर शहर की गांधी नगर गौ शाला में गौ माता को 25 किलो गुड़ और 150 किलो गौ ग्रास,चारा खिलाकर सभी परिवार जन और लायन साथियों के साथ पुण्य तिथि मनाई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बसन्ती लाल वेद ने कहा की ये एक प्रेरणा दायक अनूठी सेवा कार्य है, ऐसे पुण्य तिथि ,या जन्म दिन का अवसर हो हर व्यक्ति,समाज,संगठनों को ऐसा मानवीय कार्य करके गौ माता कि सेवा में आगे आना चाहिए।
इस सेवा कार्य के अवसर पर गीता देवी सोनी(माता जी), श्याम सुंदर सोनी, गीता, अशोक सोनी उषा, हिमांशु, इशिता, लायन क्लब के अध्यक्ष बसन्ती लाल वेद, वरिष्ठ साथी एस एन बंसल, दीपक वैष्णव, अशोक सोनी, मनजीत सिंह, विष्णु सोनी, सुनील आगाल, रत्न धाकड़,संतोष धाकड़,शंभू गिरी आदि उपस्थित रहे।