उज्जैन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यनारायण जटिया की पत्नी का दिल्ली में रविवार को निधन हो गया। रविवार रात तक पार्थिव देह उज्जैन पहुंचेगी। सोमवार को अंतिम संस्कार उज्जैन में होगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती जटिया ने 73 वर्ष की आयुम में अंतिम सांस ली। वह दिल्ली में ही रहती थीं और पिछले कुछ दिन से बीमार होने पर एम्स में भर्ती थीं।