इंदौर। 5 से 16 जून तक ष्जल गंगा संवर्धन एवं वंदे जलम अभियानष् के अंतर्गत जल संरक्षण के महत्व को समझाने और प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का समापन रविवार एक भव्य साइक्लोथान के साथ हुआ, जिसका शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। इस मौके पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, विभिन्न संगठनों के 500 से अधिक प्रतिभागी एवं अन्य उपस्थित थे।
पलासिया चौराहा से भंवरकुआ चौराहा और वापस पलासिया चौराहा तक आयोजित इस साइक्लोथान में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साइक्लोथान का शुभारंभ करते हुए कहा, ष्जल संरक्षण हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि इसे एक सामुदायिक प्रयास बना रहे हैं।ष्
साइक्लोथान के आयोजन के पूर्व पलासिया चौराहा सेल्फी पॉइंट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर में कुओं, बावड़ी, और तालाब की सफाई के लिए श्रमदान और निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था, उक्त प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महापौर भार्गव ने सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और इस दिशा में लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी।
साइक्लोथान में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को महापौर द्वारा सम्मानित किया गया, और उन्होंने सभी को इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया। यह साइक्लोथान इंदौर के लोगों के सामूहिक प्रयास और जल संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।