मनासा। नारायण सेवा परिवार मनासा के तत्वाधान में शांतिबाई सत्यनारायण मुंगड़ के सौजन्य से मनासा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गोमा बाई नेत्रालय नीमच व अंधत्व निवारण समिति नीमच के सहयोग से विशाल निरूशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन एवं चश्मा व दवाई वितरण शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमे नगर सहित आसपास क्षेत्र से आंखो के रोग से पीड़ित मरीज पहुंचे और शिविर आयोजन का लाभ लिया। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2रू00 बजे तक करीब 180 पंजीयन हुए , शिविर में नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आंखों से पीड़ित मरीजों की आंखों की मोतियाबिंद, नासुर जेसी बिमारी की जांच की गई। साथ ही जरूरत मंद लोगो को चश्मे वितरित किए। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को बस द्वारा ऑपरेशन के लिए गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजा गया।
शिविर के दौरान नारायण सेवा परिवार के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित शासकीय अस्पताल स्टाप और नगर के कई यूवाओ ने अपना सहयोग दिया।