शहड़ोल । कहते है भारत की आत्मा गांव में बसती है ,आज वही देश की आत्मा वाले गाँव मे भारी भ्रस्टाचार वयाप्त है। भ्रस्टाचार का ताजा मामला शहड़ोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत मुदरिया टोला से सामने आया है। जंहा नियमो कानूनों को ताक में रखकर सचिव उपयंति मिलाकर 25 लाख की लागत वाले स्टॉप डैम में बिना अनुमति के हावी ब्लास्टिंग करा डैम निर्माण कार्यकराया जा रहा है। और जिम्मेदार अधिकारी जान कर अनजान बने सबकुछ खुली आँखों से देख कर अनदेखा कर रहे है । नियम विरुद्ध तरीके से ट्रेक्टर से ड्रिल मशीन लगाकर ड्रिल कर हैवी ब्लास्टिंग कर रहे है। इस ब्लास्टिंग के लिए किए जा रहे ड्रिल का एज जागरूक ग्रामीण ने वीडियो बना सोसल मीडिया में अपलोड कर दिया है। जो अब सोसल साइट पर तेजी से वायरल हो रही,और ग्रामीण क्षेत्रो में भ्रस्टाचार की पोल खोल रही है।
शहड़ोल। कलेक्टर तरुण भटनागर ने सोसल मीडिया के माध्यम से लोगो की समस्या का समाधान करने की अनूठी पहल की थी, जिसका असर देखने को मिलने रहा लोग अपनी समस्याओं का वीडियो बनकर सोसल में मीडिया में अपलोड कर सोसल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन तक अपनी समस्याएं पहुचा रहे है। ताजा मामला शहड़ोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत मुदरिया टोला 25 लाख की लागत से स्टाप डैम निर्माण कराया जाना है। यह कार्य मनरेगा के तहत मजदूरों को लगाकर कराया जाना है, लेकिन पंचायत का तानशाह सचिव उपयंत्री व जिम्मेदार अधिकारी नियम विरुद्ध तरीके से ट्रेक्टर से ड्रिल मशीन लगाकर ड्रिल कर हैवी ब्लास्टिंग कर रहे है। इस ब्लास्टिंग के लिए किए जा रहे ड्रिल का एज जागरूक ग्रामीण ने वीडियो बना सोसल मीडिया में अपलोड कर दिया है। जो अब सोसल साइट पर तेजी से वायरल हो रही,और ग्रामीण क्षेत्रो में भ्रस्टाचार की पोल खोल रही है।
आपको बता की शहड़ोल कलेक्टर के अनोखी पहल का असर देखने को मिलने लगा है, आलम ये है कि लोग अपनी समस्या का विडियो बनाकर सोसल मीडिया के माध्यम से जिले के अधिकारियों तक पहुचा रहे है, जिनको संज्ञान में लेकर अधिकारी समस्याओ का निराकरण भी कर रहे है। अभी हाल के ही शहड़ोल कलेक्टर तरुण भटनागर ने अनूठी पहल करते हुए ओस बात पर जोर दिया था, कि अब लोगो के सोशल मीडिया के माध्यम से समस्याओ का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
वही इस मामले में मुदरिया टोला सचिव राम प्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह डैम निर्माण कार्य मनरेगा के तहत होना है। जिसके लिए मजदूर लगाए गए है रही बात ब्लास्टिंग करने की तो मुलायम करने के लिए एक दो घंटे ब्लास्टिंग है। नही करना चाहिए।
वही इस पूरे मामले में इंजीनियर मनोज शुक्ला का कहना है कि ब्लेस्टिंग किये जाने की उनकी जानकरी में नही है। उनका यह भी कहना है कि वो वंहा 24 घण्टे तो नही रह सकते, आपके माध्यम से जानकरी मिली है तो उसको दिखवाते है।