नयागांव। रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहा 05 जून से 16 जून 2024 गंगा दशहरा तक प्रतिदिन जल स्त्रोतों के संरक्षण एवम पुर्नजीवन के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी के मार्गदर्शन में नगर में स्थित ढाबा माता मंदिर बावड़ी, स्कूल परिसर बावड़ी, पिपलेश्वर महादेव बावड़ी, वार्ड 12 में स्थित तालाब की साफ सफाई एवम गहरीकरण का कार्य किया गया व अन्य जल संरचनाओं के आसपास साफ सफाई कराई गई दिनांक 16 जून 2024 को गंगा दशहरा के अवसर पर निकाय क्षेत्र के प्रमुख जल स्त्रोत सीसीआई माइंस पर विधि विधान से पूजन किया गया तथा आसपास सफाई कार्य किया गया तथा साय 06 बजे से जल गंगा संवर्धन हेतु मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन नगर परिषद नयागांव के नागरिकों जन प्रतिनिधियों को बताया जाकर ऑनलाइन संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़, पार्षद, चांदमल मेघवाल,पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र पांडेय, छगनसिंह गाडिलोहर, पवन बैरागी, विजय बैरागी,विनोद धनगर एवम नगर के गणमान्य नागरिक श्रीलाल गायरी, रामसिंह जाट, शंभूलाल धाकड़, मुकेश प्रजापत, तथा नगर परिषद स्टाफ , नगर के नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सभी पधारे जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों हेतु स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष मुकेश जाट द्वारा नागरिकों से अपने आसपास की जल संरचनाओं को साफ रखने एवं पानी को व्यर्थ नहीं बहाने की अपील की गई।