मंदसौर। पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत ईद को शांतिपूर्वक मनाने हेतु लगातार थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों एवं मुख्य मार्गाे तथा भवनों की छत पर ड्रोन द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है। मंदसौर पुलिस द्वारा लगातार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे त्योहार शांति एवं सौहार्द से मनाया जाए और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं हो।