मनासा। जल गंगा संवर्धन अभियान समापन के अंतर्गत एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मां शिप्रा को चुनरी अर्पण और पंचामृत अभिषेक रामघाट शिप्रा तट उज्जैन का लाइव प्रसारण के तहत आज दिनांक 16 जून 2024 को नगर परिषद मनासा में सार्वजनिक स्थान रामतलाई पर नमामि गंगे जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं निकाय कर्मचारी, नागरिकों द्वारा जल संरक्षण हेतु शपथ संकल्प लिया, तथा लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया अथवा गंगा मैया की पूजन आरती की एवं 101 दीपक प्रचलित किया और जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण चित्रकला, प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले छात्रों को नगर अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र, ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस उपलक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष सीमा तिवारी, पार्षद गण, निकाय उपयंत्री रवीश कादरी, सीएमओ प्रभार मनोज राठौर,लेखा शाखा सुरेंद्र श्रीवास्तव, निर्माण शाखा दिनेश चौहान, स्वच्छता निरीक्षक, लोकेंद्र साधु आदि अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।