सेगांव। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रति वर्षानुसार गायत्री परिवार ट्रस्ट सेगाव द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ गायत्री जयंती पर्व देवी श्री लालबाई फुलबाई मंदिर परिसर में मनाया गया। गायत्री जयंती के पूर्व संध्या पर नादयोग के बाद सामूहिक साधना का क्रम देर रात तक चला। रविवार गायत्री जयंती पर प्रातः ध्यान साधना के पश्चात पंच कुंडिय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने आहुतिया डाली।
इसी क्रम में पुंसवन संस्कार, जन्मदिवस संस्कार ,विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न हुए। कार्यक्रम के अंत मे गायत्री परिजनों ने पर्यावरण बचने के संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ बोदरसिह मंडलोई,पण्डु मण्डलोई, धर्मेंद्र पटीदार ने गायत्री जयंती पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर परिवजक नन्दकिशोर यादव, सुनीता पटीदार,जमना चरण ने संगीत टोली के माध्यम से गुरु के सन्देश गीतों के मध्यम से दिए। इस अवसर पर तहसील समन्वयक भंवरलाल चरण, राजेन्द्र मंडलोई, भगीरथ मण्डलोई, कैलाश पाटीदार,जगदीश चौधरी, सुनील मण्डलोई, चन्दन मण्डलोई, सन्तोष यादव,बंशीलाल भवर,मोहन पटीदार,सोहन पटीदार, अजय मंडलोई,राम यादव आदि के साथ बड़ी संख्या में बहनों उपस्थिति थी। कार्यक्रम में आभार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी महेश दसौंधी ने माना।