BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 12:16 pm
KHABAR : नीमच जिले के जावद में ईद-उल-अजहा मनाई, संभागीय काजी ने अदा कराई नमाज, शहर काजी ने मांगी अमन चैन की दुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। जावद नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बकरीद की नमाज़ ईदगाह में हुई। सर्वप्रथम मोमिन समाजजनों द्वारा जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब के घर से जुलूस के माध्यम से ईदगाह पहुंचे, जुलूस नीमच दरवाजा, माणक चौक, खुर्रा चौक से होते हुए ईदगाह तक पहुंचा। उज्जैन संभागीय के शहर काजी हाजी हिदायतुल्लाह खान साहब ने एवम जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब ने ईद उल अजहा (कुरबानी) के बारे मे बताया कि हम इस महिने में अल्लाह (ईश्वर) को खुश करने के कुरबानी करते है और अल्लाह के घर (मक्का एवम मदीना) की यात्रा हज करते है। 

शहर काजी आदिल कादरी साहब ने बताया की अल्लाह की रजा (खुशी) के लिए हम सभी कुर्बानी करते हैं। कुर्बानी आसानी से करे, कोई भी दिखावा ना करे, खुले में अपने जानवरो को कुर्बान ना करे। साफ सफाई का पूरा ख्याल रखे। उज्जैन संभागीय के शहर काजी हाजी हिदायतुल्लाह खान साहब ने ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करवाई। काजी साहब सैयद आदिल कादरी साहब ने जावद शहर की अमन शान्ति की दुआ की, जावद शहर के सभी मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारक बाद दी। उन्होने सबसे अहम बात बताई की कुर्बानी के फोटो और वीडियो सोशल साईट पर नहीं डाले कोई भी आपत्तिजनक या मेसेज पोस्ट न करे चाहे वो किसी भी धर्म से हो, ऐसा कोई भी कार्य ना करे जिससे किसी भी भावना आहत हो।

नमाज के बाद उज्जैन संभागीय के शहर काजी हाजी हिदायतुल्लाह खान साहब एवम जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब ने जावद एसडीएम राजेश शाह, डीएसपी एवम एसडीओपी प्रभारी वैशाली सिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, एस.आई.टी आर राठौर, यशपाल मुजाल्दा तहसीलदार, जावद सीएमओ जगजीवन शर्मा पटवारी कमल खेमवानी एवम अन्य पुलिस प्रशासन के स्टाफ से मुलाकात कर ईद की शुभकामना प्रेषित की।

नगर में साफ सफाई की व्यवस्था एवम पुलिस प्रशासन के जाप्ते को लेकर ईदगाह कब्रिस्तान के जिम्मेदारों ने सभी का आभार माना। वही जावद नगर की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की है, सभी ने देश में अमन चौन की दुआ मांगी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE