BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 12:27 pm
KHABAR : 29 हजार पेड़ बचाने भोपाल में आज फिर प्रदर्शन, तुलसी नगर में कैंडल मार्च निकलेगा, लोग बोले- नहीं कटने देंगे पेड़, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। तुलसी नगर-शिवाजी नगर इलाके में मंत्री-विधायकों के बंगलों के लिए 29 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने के प्लान का विरोध जारी है। बुधवार से शुक्रवार तक लगातार 3 दिन तक लोग सड़क पर उतरे। महिलाएं तो पेड़ों से चिपक कर भावुक हो गईं। सोमवार को भी आंदोलन चलेगा। तुलसी नगर इलाके में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।


बता दें कि पेड़ काटे जाने के विरोध में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कांग्रेसियों ने पहले ही मोर्चा संभाल रखा है। दो दिन तक 5 नंबर स्टॉप और एक दिन नूतन कॉलेज के सामने प्रदर्शन हो चुका है। इसमें कांग्रेसी समेत पर्यावरणविद् भी शामिल हुए।


अब तुलसी नगर में भी सोमवार को प्रदर्शन होने जा रहा है। पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने बताया, 29 हजार पेड़ों को बचाने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। ये पेड़ 50 से 70 साल तक पुराने हैं।


17 जून को शाम 5.30 बजे सेकेंड स्टॉप तुलसी नगर से कैंडल मार्च निकालेंगे। जिसमें भोपाल के हजारों लोग शामिल होंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।


शिवराज और सिंधिया को रोक एबीवीपी ने कहा- हमारे 29 हजार पेड़ बचा लीजिए
29 हजार पेड़ काटने के विरोध में अब आरएसएस का छात्र संगठन एबीवीपी भी शामिल हो गया है। उसने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान और दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के पास रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा- हमारे 29 हजार पेड़ बचा लीजिए। भोपाल की हरियाली को बचाने के लिए इन पेड़ों को काटने से रोकना जरूरी है। शिवराज बोले-जब तक मैं हूं, कोई पेड़ नहीं कटेगा। सिंधिया ने भी पेड़ नहीं कटने देने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE