भोपाल। खजूरी कलां स्थित श्रीराम विला कॉलोनी के मंदिर में रविवार को श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमें आचार्याे द्वारा वैदिक विधि विधान से भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और शिवलिंग की स्थापना की गई। दो दिवसीय चले इस धार्मिक आयोजन में सभी रहवासियों ने अपना सहयोग दिया।
दो दिवसीय आयोजन में शिवलिंग और श्रीराम दरबार का सर्वप्रथम दूध, दही, शहद, पंचामृत आदि से अभिषेक किया गया। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान की स्थापना की गई। इसके पश्चात हवन और महाआरती की गई। सामूहिक हवन में कॉलोनी के कई जोड़े शामिल हुए। आरती के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भंडारे का आयोजन कॉलोनी वासियों के जन सहयोग से किया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में कॉलोनी के रहवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।