BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 12:36 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान में झाबुआ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से अधिक सीड बॉल्स का रोपड़ कर वर्ल्ड बुक में दर्ज कराया नाम, पढे़  आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। मध्यप्रदेश में 5 जून से 16 जून तक चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है, एक दिन में पूरे जिले में 20 लाख से अधिक सीड बॉल्स का जन सहयोग से रोपण कर वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज कर झाबुआ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। 


मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल के महत्वकांक्षी अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान अनुक्रम में केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया की उपस्थिति में गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत कचरा खदान जनपद पंचायत पेटलावद में सीड बॉल बिखेरे गए, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया, मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जल संरचनाओं के जीर्णाेधार के लिए 5 जून से 16 जून तक अभियान चलाया गया सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत जिन्होंने सीड बॉल निर्माण एवं रोपड़ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सभी को इसके लिए धन्यवाद एवं मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्य की सराहना की गई। 


कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कहा गया कि सीड बॉल का कार्य प्रारंभ में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ही शुरू किया गया था लेकिन बाद में जनपद स्तर पर भी इस कार्य को प्रारंभ किया गया जिससे पूरे जिले में वृहद स्तर पर सीड बॉल निर्माण कर रोपण किया गया सभी के इस कार्य की प्रशंसा की गई।


मंत्री निर्मला भूरिया एवं द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर श्रृंगेश्वर धाम मंदिर भेरूपाड़ा पेटलावद में पूजन कर महाआरती की गई अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। महिलाओं द्वारा श्रंगेश्वर धाम से घाट तक कलश यात्रा निकली गई घाट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अतिथियों द्वारा पूजन किया गया व घाट पर गंगा आरती की गई इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में मंदिर के महंत रामेश्वरगिरी महाराज को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।


गंगा दशहरा के पावन दिवस एक दिन में 20 लाख सीड बॉल्स का रोपण किया गया वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा दिया गया प्रोविजनल सर्टिफिकेट। डॉक्यूमेंटेशन उपरान्त मुख्य सर्टिफिकेट भोपाल में कार्यक्रम किया जाकर दिया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, वर्ड रेकॉर्ड के प्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE