खरगोन। हिंदू बेटियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के लिए हिंदू संस्कृति रक्षा मंच का एक माह से विश्वसखा कॉलोनी के बगीचे में शिविर चल रहा था। शिविर के समापन पर रविवार रात 9रू30 बजे राधाकुंज में उत्तराखंड के संत पूज्य संत चरणाश्रितजी महाराज के सान्निध्य में समापन कार्यक्रम हुआ।
एसपी धर्मराज मीणा, राष्ट्रीय कवि शंभूसिंह मनहर, स्वर योग साधक दिनेश यादव के आतिथ्य में लगभग 300 बालिकाओं को सर्टिफिकेट दिए गए। उन्हें अपराधिक तत्वों से डटकर मुकाबला करने के प्रति प्रेरित भी किया। इस मौके पर बालिकाओं ने प्रशिक्षण में सीखी जूडो कराटे, लट्ठबाजी, तलवारबाजी व साहस की कलाओं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे।
10 से ज्यादा ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण
हिंदू संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक राजू शर्मा ने बताया बालिकाओं को शारीरिक मानसिक व बौद्धिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें शहर के 10 से ज्यादा महिला पुरुष प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को प्रशिक्षित किया। जूडो, कराटे तलवारबाजी, लट्ठबाजी सिखाई गई।