छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आज गोंडवाना पार्टी ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंग ने सामूहिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा का चुनाव में पार्टी देवरावन भलावी को अपना उम्मीदवार बनाएगी।
19 जून को देवरावन नामांकन दाखिल करेंगे
जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अच्छी परफॉर्मेंस के चलते दोबारा से देव रावन भलावी को उम्मीदवार बनाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में लिए थे अच्छे वोट
गौरतलब हो की देवरावन भलावी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 50000 से ज्यादा वोट लिए थे। विधानसभा चुनाव में भी देवरावन में भाजपा और कांग्रेस को अच्छी टक्कर दी थी इसलिए एक बार फिर से उपचुनाव में देवरावन को उम्मीदवार बनाया जा रहा है।