BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 3:42 pm
NEWS : नगर परिषद में राजस्व जमा न होने व अनियमितताओं के संबंध में भाजपा नेताओं व पार्षदों ने कराया ध्यान आकर्षित, डेयरी बूथ संचालन में व्याप्त अनियमितता दूर करने की उठाई मांग, पढ़े संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद क्षेत्र में कई सरस के डेयरी बूथ बंद होने और किराये से चलने के बावजूद नगर परिषद में राजस्व जमा न होने व अनियमितताओं के संबंध में भाजपा नेताओं व पार्षदों ने परिषद आयुक्त का ध्यान आकर्षित करवाकर उचित कार्यवाही की मांग की है। भोलाराम प्रजापत ने यह जानकारी देते बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में करीब 120 सरस आउटलेट आवंटित है जिसमें से कई डेयरी केबिन बंद है। कई केबिनों का किराया नगर परिषद में जमा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि अनियमितताओं के संबंध में कई बार मौखिक रूप से नगर परिषद व डेयरी को अवगत भी कराया है इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 
प्रजापत ने बताया कि वर्तमान में भी कई आउटलेट के लिए पॉइंट दिए जा रहे हैं, जबकि नियम अनुसार 200 मीटर दूरी पर ही दूसरा सरस आउटलेट आउटलेट होना चाहिए, इसकी अनदेखी की जा रही है । उन्होंने बताया कि  कुछ स्थानों पर अमूल के केबिन भी नगर परिषद की स्वीकृति के बगैर रखे हुए हैं, इससे अतिक्रमण भी होता है और राज्य सरकार को नुकसान भी होता है। उन्होंने बताया कि जो आउटलेट बंद है इनका सर्वे करा कर डेयरी में भी लिखित सूचना दी थी,लेकिन ना तो इनको निरस्त किया गया ना इनको नोटिस दिया गया। इसी प्रकार कुछ अन्य स्थानों की भी सरस की केबिन बंद होने की सूचना दी थी,  चसपा भी करवाया गया था पर उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

कई लोगों ने सरस डेयरी के आउटलेट ले रखे हैं और दूसरे को मनमाने किराए से दे रखे हैं । प्रजापत ने मांग की है कि बन्द बूथ चालू करने, अनियमितता दूर कर नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए उचित कार्यवाही की जाए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE