इंदौर। गो सेवा और एकादशी महत्व पर संस्था यूथ इंस्पायर हब द्वारा सोमवार को एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया। संचालक पं.रूपक शर्मा ने बताया युवाओं में सनातन की भावना के उद्देश्य से समय-समय पर युवाओं को प्रेरित करने के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियां यूथ इंस्पायर हब के द्वारा संचालित की जाती है। उसी उद्देश्य से गो सेवा और एकादशी का महत्व बताते हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भागवताचार्य पं. शुभमकृष्ण दुबे ने एकादशी के महत्व के साथ ही गो सेवा के विषय पर युवाओं को प्रेरित किया।
सनातन धर्म से युवाओं को जोड़ने की इस सार्थक पहल पर केंद्रीय खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड की संचालक ज्योति तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही संघ से गो सेवा प्रमुख जिला इंदौर से मनोज तिवारी, विश्वास शर्मा, गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे तथा संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में युवाओं ने और माहेश्वरी समाज के संगठन के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यूथ इंस्पायर हब की संस्थापक निधि शर्मा ने उपरोक्त विषय पर संस्था द्वारा युवाओं के लिए किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। सह संस्थापक एडवोकेट वर्षा शर्मा ने आभार माना।