सीहोर। देश के कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सलकनपुर में स्थित मां बिजासन देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां विशेष पूजा अर्चना की। आज यानी सोमवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले में स्थित पवित्र सिद्धपीठ सलकनपुर मंदिर में मां बिजासन देवी की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर कहा कि मैया से यही प्रार्थना है कि सभी नागरिकों का जीवन धन-धान्य से संपन्न हो। अन्न के भंडार भरे रहें। गौरतलब है कि सलकनपुर उनके लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है और समय-समय पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां मंदिर में आते हैं और विशेष पूजा अर्चना करते हैं।