गुना। वार्ड क्रमांक 11 में पानी की किल्लत के चलते रहवासियों ने खाली डिब्बे बर्तन रखकर पानी की मांग को लेकर जाम लगा दिया है। वार्ड 11 के निवासियों का कहना है कि उन्होंने बृजेश राठौर वार्ड पार्षद को भी समस्या बताइए लेकिन उन्होंने अभी तक उसका हल नहीं कर पाए ,पानी की समस्या पिछले कई दिनों से चली आ रही है नगर पालिका ने इस मोहल्ले में टैंकर भी नहीं भेजा है,नलों में पानी नहीं आ रहा है आने की समस्या को लेकर लोगों ने जाम लगाया।