सरवानिया महाराज। समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 18/06/2024 को 33/11 केवी लाइन का मेंटेनेंस सम्बन्धी कार्य होने के कारण प्रातः 07.00 बजे से 11 बजे तक सरवानिया महाराज ग्रीड से निकलने वाले सभी 11 केवी घरेलु व सिंचाई फीडर की लाइन बंद रहेंगी, जिससे सम्बंधित ग्राम सरवानिया महाराज, बरखेडा मीणा, मुकंदपुरा, कलेपुर, गोठडा, बोलखेड़ा, आंकली, मोड़ी, खेडा मोड़ी, उपरेडा, आमलीभाट, आमलीचक, गादोला, सम्पतपुरा, बरखेडा चौहान, जगेपुर मीणा, ढाबी, ढाबा व देपालपुरा के घरेलु व सिंचाई ट्रांसफार्मर की विद्युत सप्लाय बाधित रहेगी। आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढाया एवं निरस्त भी किया जा सकता है।