इंदौर। जनविकास सोसाइटी इंदौर द्वारा बाल एवं युवा संसद परियोजना के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जीतनगर बस्ती, खंडवा नाका में किया गया। ब्लैक बेल्ट मास्टर सईद आलम और ब्लैक बेल्ट सुमित्रा चंद्रवंशी सहायक प्रशिक्षक ने जीतनगर में 48 बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी।
जनविकास सोसाइटी इन्दौर के डायरेक्टर शिनोज जोसेफ ने बताया कि 15 बस्तियों में सेल्फ डिफेंस की निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण में सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम द्वारा बालिकाओं को बिना हथियार स्वंय की रक्षा की ट्रेनिंग दे रहे है। मिशन हिफाजत स्लम एरिया का छठवां कैंप लगाकर की बालिकाओं को आत्मरक्षा के अत्यंत आवश्यक दाव पेच सिखाय। जनविकास सोसाइटी के यूथ कोऑर्डिनेटर सुरेश परमार ने बताया कि बालिकाओं को खुद की रक्षा करने के विभिन्न तरीकों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं ने बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया, जिसमें कृष्णा रानी जायसवाल, दुर्गा करोले, कला चक्रवर्ती, रक्षा निशाद, प्रियंका सांकते, निकिता बालसे, प्राची चौहान, वंशिका बलोनिया, समीक्षा गिरवाल और सलोनी गाडगे ने बचाव के विभिन्न तरीकों का विशेष प्रदर्शन कियाकार्यक्रम संचालन कविता पाटीदार ने तथा कृतिका पाटिल, किरण दीदी ने आभार माना।