नीमच। आज भारतीय सुभाष सेना की नीमच इकाई के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति और निर्विरोध ढंग से संपन्न हुए। नीमच के फव्वारा चौक स्थित सुभाष वाटिका में चुनाव अधिकारी अजय भटनागर और नवीन अग्रवाल की मौजूदगी में सर्वानुमति से मोहनलाल सैनी को अध्यक्ष, रमेश मौरे को सचिव और रामलाल राम रख्यानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल मार्च 2026 तक होगा।
इस अवसर पर भारतीय सुभाष सेना के पदाधिकारी और सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चुनाव से पहले साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 2 वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के विचारों से युवा पीढ़ी को अवगत कराना और राष्ट्र प्रेम की अलख जगाना हमारा उद्देश्य है। शहर और राष्ट्र हित में और भी गतिविधियों का हम समय-समय पर आयोजन करते हैं। इस अवसर पर किशोर बागड़ी, जगदीश शर्मा, जगमोहन कटारिया, लक्ष्मी नारायण तोतला, सोहनलाल छाजेड़, बाबूलाल गोड़, हेमलता धाकड़, मधुसूदन परवल, कैलाश गोयल, डॉक्टर राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।