BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 7:04 pm
KHABAR : दलौदा और मंदसौर ग्रामीण मंडल में आयोजित हुआ कार्यकर्ता आभार सम्मेलन, सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा- विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर दलौदा एवं मंदसौर ग्रामीण मंडल में कार्यकर्ता आभार सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सांसद सुधीर गुता ने जीत का पूरा श्रेय सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को देते हुए उपस्थित सभी के प्रति हृदय से आभार जताया। सांसद गुप्ता ने कहा कि भाजपा विश्व की  सबसे बड़ी पार्टी ही नही बल्कि सबसे बड़ा परिवार है। एक परिवार के सदस्य के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने अपना दायित्व पूरी निष्ठा, सेवा, समर्पण भाव से निभाया। उन्होने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिस प्रकार से दो माह में जो काफी लंबा अंतराल था उसमें सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत की पराकाष्ठा कर क्षेत्र में ऐतिहासिक रिकार्ड मतों से जीत कराई। यही नहीं प्रदेश की सभी सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। नरेन्द्र मोदी जी विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए जी जान से जुटे है और इसी विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। उन्होने कहा कि जनता और आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है आने वाले सालों में पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए, युवाओं, किसान, महिलाओं के लिए जो भी कार्य योजनाएं होगी उन्है पूर्ण करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह सुराना, विधानसभा संयोजक शिवराजसिंह राणा, प्रभारी जगदीश परमार, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय सुराना, वरिष्ठ नेता  भोपालसिंह धारियाखेड़ी, निहालचंद मालवीय, भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्षगण विकास सुराना, ईश्वरसिंह पंवार सहित सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE