BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2024, 7:10 pm
REPORT : कलश यात्रा व पुरस्‍कार वितरण के साथ हुआ जलगंगा संवर्धन अभियान का समापन, कलेक्‍टर व एसपी हुए कार्यक्रम में शामिल, विधायक परिहार ने कहा- जनता को पानी का महत्‍व समझना होगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जलस्त्रोंतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु संचालित जलगंगा संवर्द्धन अभियान के तहत नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन व प्रभारी सीएमओ चंद्रसिंह धार्वे के नेतृत्‍व में विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान के अंतिम दिन 16 जून रविवार को किलेश्‍वर मंदिर प्रांगण में सायं 5 बजे से अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम किलेश्‍वर मंदिर घाट की सफाई नगरपालिका कर्मचारियों ने की। इसके पश्‍चात् कलशयात्रा का आयोजन तथा चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्‍कार वितरण, अभियान में श्रमदान करने वाले श्रमदानियों का सम्‍मान आदि कार्यक्रम किलेश्‍वर मंदिर परिसर में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपाध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा, कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिंह धार्वे, भाजपा नेता हेमंत हरित, नपा सभापति छाया जायसवाल, वंदना खंडेलवाल व किलेश्‍वर मंदिर समिति के अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र शर्मा (पहलवान) मंचासीन थे। इस दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्‍जैन में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी एलईडी स्‍क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को जलस्‍त्रोतों के संवर्द्धन एवं संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

रविवार को किलेश्‍वर मंदिर घाट की सफाई व प्रेशर मशीन से धुलाई पश्‍चात् किलेश्‍वर मंदिर गेट से महिलाओं ने सिर पर कलश सिरोधार्य कर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली व मंदिर में भोलेनाथ का कलश में भरे जल से अभिषेक किया। तत्‍पश्‍चात् मंचीय कार्यक्रम की शुरूआत अतिथिगणों ने मॉं सरस्‍वती की तस्‍वीर पर माल्‍यार्पण व दीप प्रज्‍ज्‍वलन से की। अतिथि स्‍वागत की रस्‍म के पश्‍चात् सर्वप्रथम डिप्‍टी कलेक्‍टर धार्वे ने जलगंगा संवर्द्धन अभियान के तहत संपन्‍न हुए 9 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी प्रस्‍तुत की। तत्‍पश्‍चात् विधायक परिहार ने अपने उद्धबोधन में विकट परिस्थितियों में नगरपालिका द्वारा की गई पेयजल व्‍यवस्‍था की सराहना करते हुए कहा कि हमें पानी का मौल समझना होगा। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने ये जो अभियान प्रारंभ किया है, इसके अंतर्गत जो काम हुए हैं, इसका असर हमें आगे देखने को मिलेगा, किंतु ये गतिविधियां जारी रहना चाहिए। उन्‍होंने नागरिकों से पर्यावरण सुरक्षा, पौधारोपण, जल की बचत आदि को जीवन में अपनाने की बात कही। इस अवसर पर नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने कहा कि हमें ईश्‍वर ने पानी, हवा, पेड़, जंगल आदि उपहार में दिए हैं। हमें इन सबकी रक्षा करना है तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन का आधार बनाना होगा।

नपा ने 11 हजार पौधे रोंपने की योजना बनाई है, जिसकी शुरूआत शीघ्र की जाएगी। हमारे अभियान में पयार्वरण मित्र संस्‍था सहित अनेक संस्‍थाओं ने जो सहयोग दिया है वह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम को जिला कलेक्‍टर जैन, जिला पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया व आभार जलकल सभापति छाया जायसवाल ने व्‍यक्‍त किया। इस दौरान पर्यावरण मित्र संस्‍था ने अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डिप्‍टी कलेक्‍टर धार्वे का सम्‍मान किया।

ये हुए सम्‍मानित- 
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं में सीनियर ग्रुप से प्रथम प्रीति शर्मा, द्वितीय शहजादी नासिर हुसैन व तृतीय आफरिन बी तथा जूनियर ग्रुप से प्रथम राजनंदनी पंवार, द्वितीय नंदिनी नागर तथा तृतीय भूमिका नागर को पुरस्‍कार व प्रमाण पत्र देकर सम्‍मानित किया गया। साथ ही स्‍वसहायता समूह व आंगनवाड़ी से राधा यादव, रचना गर्ग, माया कैथवास, क्रांति शर्मा तथा एनएसजी ग्रुप के विवेक खंडेलवाल तथा संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था के किशोर बागड़ी, डॉ. राकेश वर्मा, नवीन कुमार अग्रवाल, अजय भटनागर, दुलीचंद कनेरिया, रमेश मोरे, मनीष कांठेड़, जगदीश शर्मा, केशव मनोहर सिंह चौहान तथा स्‍वच्‍छ भारत विकास संस्‍था के डॉ. एच.एन. गुप्‍त, हरी धाकड़, किशोर कर्णिक, बाबुलाल गौड़, जुजरभाई बोहरा आदि को प्रशस्‍ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कीर्ति संघवी, तहसीलदार संजय मालवीय, स्‍वच्‍छता अम्‍बेसेडर भीमसिंह सैनी, नपा पार्षद रूपेन्‍द लोक्‍स, पार्षद प्रतिनिधि हुसैन कारपेंटर, इकबाल कुरैशी के साथ ही बड़ी संख्‍या में गणमान्‍य नागरिक, महिलाएं तथा नपा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE