BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 10:38 am
BIG NEWS : स्कूल में चलेगा कॉलेज चलो अभियान, कम रजिस्ट्रेशन से प्रशासन परेशान, उच्च शिक्षा विभाग ने लगाई गुहार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के 1308 सरकारी और निजी कॉलेजों में संचालित यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की 10.18 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए अब तक 2.16 लाख पंजीयन ही हुए हैं। जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग में अब तक सिर्फ एक लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। लिहाजा इस बार अधिक सीटें खाली रहने की आशंका है। इससे उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर प्रदेश के कॉलेजों में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने संबंधी मदद की गुहार लगाई है। स्कूलों में कॉलेज चलो अभियान चलाया जाएगा और विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।


हालांकि विभाग का मानना है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं कर रहे हैं। बता दें कि यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में पिछले साल के मुकाबले इस बार कम प्रवेश हो रहे हैं। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की तीसरे चरण की शुरुआत होने वाली है।


तीसरे चरण की काउंसलिंग 20 से 20 जून से सात जुलाई तक
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि हायर सेकंडरी स्कूल के सभी प्राचार्यों से इस संबंध में मदद लें, ताकि सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिल सके। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नवीन प्रावधानों के संबंध में 12वीं पास विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की जाए। विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इसमें पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रवृत्ति और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE