BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2024, 10:46 am
BIG NEWS : तिलक लगाकर, फूल देकर स्कूल में बच्चों का प्रवेश, स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत, 20 जून को सीएम भी लेंगे क्लास, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। जिले में तीन दिवसीय स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत मंगलवार से हुई। आयोजन सभी सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है। अभियान के पहल दिन को श्प्रवेश उत्सवश् के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों का स्वागत फूल देकर और तिलक लगाकर किया गया।


पीएम श्री दशहरा मैदान हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 8 बजे प्रवेश उत्सव की शुरुआत हुई। स्कूल के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई गई। इसके बाद छात्राओं को तिलक लगाकर पुष्प दिए गए। उन्हें किताबें वितरित कर प्रवेश दिलाया गया। इसी तरह अन्य सरकारी स्कूलों में भी उत्सव मनाया जाना है।


हालांकि, पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम दिखाई दी। तीन दिन तक चलने वाले प्रवेश उत्सव के तहत....
दूसरे दिन 19 जून को विद्यालयों में अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा पालकों को विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी सत्र की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


तीसरे दिन 20 जून को जिले के 1762 विद्यालयों में गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, कला क्षेत्र से कर्मी और विभिन्न विभागों के जिला एवं विकास खंड अधिकारी श्भविष्य से भेंटश् कार्यक्रम में शामिल होंगे।


सीएम डॉ. मोहन यादव भी लेंगे बच्चों की क्लास
तीसरे दिन 20 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी सीएम राइज जीवाजीगंज हायर सेकंडरी स्कूल में जाने की संभावना है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एक्सीलेंस स्कूल माधवनगर में पहुंचेंगे, जबकि सांसद अनिल फिरोजिया नूतन इंदिरानगर व उत्कृष्ट माधवनगर जाएंगे। महापौर मुकेश टटवाल सीएम राइज जाल सेवा में पढ़ाने पहुंचेंगे। आयुक्त संजय गुप्ता भी इसी स्कूल में जाएंगे। जबकि एसपी प्रदीप शर्मा ज्ञानोदय लालपुर में बच्चों से संवाद करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE