पन्ना। मप्र लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार 23 जून को जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र शासकीय मॉडल उमा विद्यालय शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय मनहर कन्या उमा विद्यालय और नेशनल पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रारंभिक परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक होगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा में गोपनीयता बनाए रखने एवं नकल की रोकथाम के लिए संयुक्त उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। दल प्रभारी एवं एसडीएम संजय कुमार नागवंशी के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस.पी. सिंह बघेल, प्रभारी तहसीलदार अखिलेश प्रजापति एवं निरीक्षक थाना कोतवाली रोहित मिश्रा को दल में शामिल किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत जिला कोषालय से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने और परीक्षा उपरांत जिला कोषालय में जमा कराने के लिए भी विशेष वाहक दल गठित किया गया है। दल में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बी.डी. कोरी एवं जिला संयोजक आर.के. सतनामी को शामिल किया गया है। साथ ही बतौर सहयोगी कर्मचारी सहायक ग्रेड-3 धर्मेन्द्र शर्मा एवं भृत्य मिलन प्रजापति तथा संतोष राय एवं रमन कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई है। कन्ट्रोल रूम स्थापित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी व संपर्क के लिए कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय के कक्ष क्रमांक 114 में कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07732-250204 है। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी जयंती अहिरवार 9685176877 को बनाया गया है। साथ ही 23 जून को कन्ट्रोल रूम में सहयोग के लिए सुबह 8 बजे से परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जमा होने तक कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इनमें पटवारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा 9806703498, एन.एफ.ओ. शिवम गुप्ता 8103531022 एवं भृत्य नारायण दास रैकवार 9993408838 की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिला कलेक्टर द्वारा 22 जून से 23 जून को परीक्षा समाप्ति एवं गोपनीय सामग्री इन्दौर भेजे जाने तक सामान्य शाखा में उपस्थित रहकर परीक्षा संबंधी कार्य संपादित करने के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इनमें सहायक ग्रेड-2 बसंत कुमार राय, सहायक ग्रेड-3 आशीष कुमार रैकवार एवं सत्यम रेले और भृत्य नंदू गौड़ एवं संतराम प्रजापति शामिल है।