शाजापुर। 10 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर ऋजु बाफना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले सभी कार्यालय प्रमुखों को अपने अधीनस्थ स्टॉफ सहित समय पर उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।
प्राप्त पल प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 6:00 बजे के पूर्व सभी सहभागीगणों की उपस्थिति निर्धारित की गई है। प्रातः 6:00 बजे अतिथियों का आगमन, प्रात 6:02 बजे अतिथियों का उद्बोधन, प्रातः 6:10 बजे मुख्य कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण, प्रात: 7:00 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग अभ्यास क्रम एवं प्रातः 7:50 बजे आभार एवं कार्यक्रम का समापन होगा।