गुना। आज से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन स्कूल पहुंचने पर छात्रों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। अभियान के लिए स्कूलों में साज सज्जा की गई थी। गुब्बारों से गेट बनाए गए थे। आज स्कूल पहुंचने पर बच्चों का स्वागत हुआ। कई स्कूलों में जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और उन्होंने भी छात्रों का स्वागत किया।
बता दें कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा ‘’स्कूल चले हम अभियान’’ अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किये गये थे। जिसके तहत 18,19 एवं 20 जून को तैयार की गई। कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 18 जून को सांसद एवं विधायक शालाओं में सहभागिता करेंगे। शाला स्तर पर आयोजितष् स्कूल चले हम अभियानष् कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया।
मंगलवार से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। छात्रों के स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्हे तिलक कर माला पहनाकर छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। कई स्कूलों में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर छात्रों का स्वागत किया।