भोपाल। निर्जला एकादशी पर मंगलवार को मां वैष्णोधाम आदर्श नवदुर्गा एवं खाटू श्याम मंदिर प्लेटिनम प्लाजा में बाबा खाटू श्याम को 151 किलो आम का भोग लगाया जाएगा। बाबा का आम बगीचा और फूल बंगला सजाया जाएगा। बाबा का श्रृंगार किया जाएगा और ज्योति प्रज्जवलित की जाएगी।
मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा और रात में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक प्रस्तुति देंगे। तिवारी ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है और पूजा की जाती है।