मंदसार। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मंदसौर में आज दिनांक 18.06.24 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदकों के आवेदन का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18.06.24 मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला मंदसौर में आवेदकों की शिकायतों की सुनवाई हेतु प्रति मंगलवार जंवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमे आवेदकों के आवेदन पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा आवेदकों की समस्या सुनने के उपरांत उनके आवेदन पर त्वरित एवं विधिसंगत कार्यवाही करवाई जाकर आवेदकों के आवेदन का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।