राजगढ़। स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक का नया शिक्षा सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। नवीन शिक्षा सत्र को लेकर पहले दिन बच्चों के साथ ही शिक्षक भी काफी उत्साहित देखा गया।
शासकीय स्कूलों के नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के मौके को प्रवेश उत्सव के रूप मे मनाया गया। प्रवेश उत्सव के मौके पर शासकीय स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसको लेकर स्कूल स्टाफ बीते दो दिन से तैयारी में लगा था।
मंगलवार को राजगढ़ जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम कलेक्टर हर्ष दीक्षित, विधायक अमर सिंह यादव, स्कूल के शिक्षक सहित छात्र छात्राएं कई शामिल हुए। सबसे पहले कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। फिर छात्राओं ने वंदना की जिसके बाद स्कूल में सत्र की शुरुआत होने पर बच्चों का शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पहले छात्रों को तिलक लगाया गया और किताबें बांटी गई।
प्रवेश उत्सव का उत्साह
जिले के सभी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। खिलचीपुर तहसील के गादिया चारण गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्कूल पहुंचने पर पहले दिन शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। जिसके बाद उन्हें पुस्तकों का वितरण किया गया।