नीमच। उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव मनाया गया। जैसा की विदित है 18 जून को विद्यालय प्रारंभ होने के साथ ही प्रवेश उत्सव मनाने के निर्देश थे। इसी कड़ी में सभी विद्यालयों के साथ-साथ उत्कृष्ट विद्यालय नीमच में भी प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय नीमच में विद्यार्थियों और पालकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। तिलक लगाकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल व्यास ने बताया कि प्रवेश उत्सव के साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 11 के पार्षद भारत अहीर भी मौजूद रहे। बतातें चले कि आज से नवीन सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार आज से विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी।